वर्ग एवं वर्गमूल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

1- यदि किसी संख्या के इकाई के स्थान पर 2, 3, 7 या 8 हो तो उस संख्या का वर्गमूल पूरा-पूरा नही निकाला जा सकता है। अर्थात वह संख्या का पूर्ण वर्गमूल नही होगा।
वर्ग एवं वर्गमूल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

2- संख्या के इकाई के स्थान के अंको का वर्गमूल से संबंध
  1. यदि संख्या के इकाई के स्थान पर 1 हो तो उस संख्या के वर्गमूल के इकाई के स्थान पर 1 या 9 होगा।
  2. यदि संख्या के इकाई के स्थान पर 4 हो तो उस संख्या के वर्गमूल के इकाई के स्थान पर 2 या 8 होगा।
  3. यदि संख्या के इकाई के स्थान पर 5 हो तो उस संख्या के वर्गमूल के इकाई के स्थान पर 5 होगा।
  4. यदि संख्या के इकाई के स्थान पर 6 हो तो उस संख्या के वर्गमूल के इकाई के स्थान पर 4 या 6 होगा।
  5. यदि संख्या के इकाई के स्थान पर 9 हो तो उस संख्या के वर्गमूल के इकाई के स्थान पर 3 या 7 होगा।
3 - किसी भी संख्या का वर्ग करने पर इकाई के स्थान पर 2, 3, 7 तथा 8 कभी नही आयेंगे। वर्ग करने पर इकाई के स्थान पर हमेशा 0, 1, 4, 5, 6 तथा 9 मे से कोई संख्या आयेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
#
#